
![]()
डीपीएस चास, बोकारो की साक्षी सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 में 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉपर
डीपीएस चास छात्रावास के अनुशासित माहौल से निकला गणित तथा ए आई का जादूगर : चिन्मय को गणित में तथा सिद्धांत को ए. आई में 100 में 100 अंक
चिन्मय जैन ने गणित मे 100, साक्षी कुमारी, अक्षरा कुमारी और भुवनेश भारद्वाज ने संस्कृत में 100 तथा सिद्धांत भारद्वाज ने ए.आई में 100 अंक प्राप्त किया है।
चास (बोकारो) । अकादमिक उत्कृष्टता में अपनी योग्यता साबित करते हुए डीपीएस चास, बोकारो के विद्यार्थियों ने 10 वीं की सीबीएसई परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा की श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में साक्षी कुमारी (96.8%), सृष्टि कुमारी (96.6%), चिन्मय जैन (95.2%), रिषुराज कुमार (94.8%), कृषांग तरेनिया (94.6%), अक्षरा कुमारी (94. 2%), श्रेयम कुमार (93.8%), सिद्धांत भारद्वाज (93.2%), यशराज वर्मा (92.6%), रुपम सरकार (92.4%), विजय कुमार (92.2%) आशीष कुमार गोराई (91.6%). भुवनेश भारद्वाज (91.6%), अब्दुस समद (91.4%), राजकुमार नायक (91%) तथा सृष्टि कुमारी (90.2) टॉपर हैं।
कुल 80 विद्यार्थियों में 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है और 22 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किया है।
वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 के इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को उनके प्रयासों एवं उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम केवल अंकों का प्रतिबिंब नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण का सच्चा प्रमाण है।
विद्यालय की निदेशिका / प्राचार्या डॉ. मनीषा तिवारी ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनकी सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों की इस सफलता में विद्यालय के शिक्षकों एवं अभिभावकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।
डीएस मेमोरियल सोसायटी चास के सचिव श्री सुरेश अग्रवाल ने विद्यालय के सभी शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी केंद्रित है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बन सकें।





