डी. वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, चास अग्निशमन टीम ने दी ट्रेनिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डी. वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, चास अग्निशमन टीम ने दी ट्रेनिंग

 

 

बोकारो : अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से डी. वाई. पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, बोकारो में सोमवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। चास अग्निशमन केंद्र के प्रभारी विनोद कुमार सिंह अपनी टीम रॉकी कुमार झा और शाहनवाज खान के साथ स्कूल पहुंचे।

टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को आगजनी की घटनाओं से सतर्क रहने तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग और उनके उचित स्थान पर रखने के तरीके सिखाए गए। मौके पर ही छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इन यंत्रों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया।

टीम लीडर रॉकी कुमार झा ने एक ऐतिहासिक आगजनी दुर्घटना का उदाहरण देते हुए सावधानी बरतने पर जोर दिया और सुरक्षा उपायों को खुद प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार ने अग्नि सुरक्षा अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम वर्ष में कम से कम दो बार जरूर होने चाहिए।

Leave a Comment