

अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से देशवासियों को दिया समानता का अधिकार : प्रियरंजन
बोकारो। भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट और सेल एससी – एसटी इम्प्लाईज फेडरेशन, बोकारो यूनिट ने संयुक्त रूप से अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन बोकारो क्लब में किया। समारोह में बी आर अंबेडकर के जीवन पर ज्ञानवर्धक लाइट एण्ड साउंड शॉ का आयोजन किया गया जो इतना आकर्षक था कि फेडरेशन के सदस्यो ने पूरी एकाग्रता से देखा। बतौर मुख्य अतिथि प्रियरंजन निदेशक प्रभारी बीएसएल मौजूद रहे। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर निदेशक प्रभारी को संविधान की प्रति देकर सम्मानित किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में बीएसएल के अधिशासी निदेशकगण राजश्री बनर्जी, अनीश सेनगुप्ता, विकाश मनवाटी, चित्तरंजन मिश्रा, प्राशनना कुमार रथ और डॉ बी बी करुणामय मौजूद रहे। निदेशक प्रभारी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देशवासियों को समानता का अधिकार दिया है जो हमारे संविधान को अतुलनीय बनाता है और ठीक उसी तरह बोकारो स्टील प्लांट में भी सभी अधिकारी, कर्मचारी या ठेका श्रमिक को समानता का अधिकार रहेगा। शम्भु कुमार एससी – एसटी फेडरेशन बोकारो यूनिट अध्यक्ष – सह – केन्द्रीय कमिटी सदस्य ने कहा कि बाबा साहब ने हिन्दू कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को समानता, शिक्षा और संपत्ति का अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होने महिलाओं के लिए समान काम के लिए समान वेतन, मातृत्व अवकाश और कार्यस्थल पर सुरक्षित माहौल जैसे मौलिक अधिकार सुनिश्चित किए।
इस अवसर पर करतार सामंत केन्द्रीय कमिटी उपधायक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव देवेश टुडू, कार्यकारी महासचिव नाबानांदेश्वर हेमब्रम, कोषाध्यक्ष महेंद्र राम, आनंद कुमार रजक, माणिकराम मुंडा, मुकेश कुमार, ललित उराव, पंकज दास, दिलीप कुमार, अनिल कुमार, प्रेमनाथ राम, कुमार सानु, सी के एस मुंडा, राजेश कुमार, विजय राम, संजय अंबेडकर, अशोक रजक, सुमन पासवान, मंतोष पासवान, सिद्धार्थ सुमन, अनिल कुमार रमन, दीपक रजक, राजकुमार भारती, रमेश कुमार, रामराय सोरेन, बाबुधन राम, कृष्णा दास, परमेश्वर पासवान, पिंटु भक्त, रवि तोप्पों, सिकंदर सत्यर्थी, संजय कुमार, विशेश्वर रजवार, बबलू राम, बी आर सामंता, जती कृष्ण नायक, कुना मारंडी, रवीद्र नाथ सिंह, लभकीश्वर सिंह, राजेश लकड़ा, अमित जो जो, बलदेव उराव, अलेक्स बरला, गोपाल मांझी, कल्पतरु बेहेरा, हरमन धनवर, मंगल समड़, कौशल किशोर, रमेश चन्द्र दास, प्रदीप दास, बिरेन्द्र रजवार, शांतनु नायक, सुनील हेंबरम, सुगदा किस्कु, दिलीप गागरई, सोम्या राज, कपूर महतो, समीर टुडू, गणेश रूईदास, संदीप कुमार के साथ लगभग दो हज़ार लोग मौजूद रहे।





