राष्ट्रीय एनजीओ ह्यूमैनिटी प्रोग्रेसिव हैंड्स फाउंडेशन’ ने 10 हजार गरीब बच्चों को जोड़ा मुफ्त ट्यूशन योजना से

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राष्ट्रीय एनजीओ ह्यूमैनिटी प्रोग्रेसिव हैंड्स फाउंडेशन’ ने 10 हजार गरीब बच्चों को जोड़ा मुफ्त ट्यूशन योजना से

 

10 हजार गरीब बच्चों को मुफ्त ट्यूशन! एनजीओ की अनोखी मुहिम से ग्रामीण शिक्षकों को रोजगार

 

 

बोकारो : मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स से रजिस्टर्ड राष्ट्रीय संस्था ‘ह्यूमैनिटी प्रोग्रेसिव हैंड्स फाउंडेशन’ ने भारत भर में गरीबी रेखा से नीचे के बच्चों के मानसिक विकास के लिए अनोखी मुहिम छेड़ी है। संस्था ने संकल्प लिया है कि देश के पिछड़े और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त होम ट्यूशन उपलब्ध कराते हुए ग्रामीण शिक्षकों को रोजगार भी प्रदान करेगी।

झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर जैसे छह राज्यों में संस्था ने अब तक करीब दस हजार बच्चों को इस योजना से जोड़ा है। इन बच्चों को न केवल मुफ्त ट्यूशन दी जा रही है, बल्कि स्टेशनरी सामग्री और स्नैक्स का भी वितरण किया जा रहा है। संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह कार्य निरंतर जारी रहेगा और सामाजिक उत्थान के लिए सभी से सहयोग की अपील की गई है।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा, “हमारा संकल्प है कि भारत के हर कोने में गरीब बच्चों को शिक्षा का प्रकाश मिले।” इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों को रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। इच्छुक सहयोगी संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment