गोमिया जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए महिला ने बच्चों संग अनिश्चित भूख हड़ताल की, BDO ने दिया न्याय का भरोसा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोमिया जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए महिला ने बच्चों संग अनिश्चित भूख हड़ताल की, BDO ने दिया न्याय का भरोसा

 

 

गोमिया (बोकारो) : बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड स्थित पलिहारी गुरुडीह पंचायत की महिला रेखा देवी ने अपनी जमीन पर हक के लिए गोमिया अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार पर बच्चों के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी। पूर्वजों की जमीन को भू-माफियाओं द्वारा गलत तरीके से रजिस्ट्री करा लिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।

रेखा देवी ने बताया, “हमारी पुश्तैनी जमीन को कुछ भू-माफियाओं ने अन्य लोगों के नाम पर गलत रजिस्ट्री करवा ली। हम इसका विरोध करते हैं। अगर न्याय नहीं मिला तो बच्चों के साथ आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे।”

घटना की जानकारी मिलते ही अंचलाधिकारी आफताब आलम ने मौके पर पहुंचकर रेखा देवी को न्याय का भरोसा दिलाया और भूख हड़ताल तुड़वा ली। मामले की आगे जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि भूमि विवादों में पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

Leave a Comment