विजयवाड़ा में काम के दौरान बोकारो के युवक की करंट से मौत, मुआवजे को लेकर परिजनों का हल्लाबोल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विजयवाड़ा में काम के दौरान बोकारो के युवक की करंट से मौत, मुआवजे को लेकर परिजनों का हल्लाबोल

 

 

चास (बोकारो) : झारखंड के बोकारो जिले के चास प्रखंड के चारगोई गांव के 24 वर्षीय युवक कार्तिक सरदार की आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मजदूरी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। परिवार का इकलौता कमाने वाला कार्तिक गरीबी से जूझते परिवार का सहारा था। अब मुआवजे को लेकर कंपनी और परिजनों के बीच खींचतान तेज हो गई है।

परिवार के अनुसार, कार्तिक बीमार पिता सुदर्शन सरदार और अविवाहित बहन का बोझ संभालने के लिए विजयवाड़ा गया था। मां का पहले ही निधन हो चुका था। बीती रात हुए हादसे ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया।

जेएलकेएम नेता अर्जुन रजवार ने कंपनी से 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा, “एक गरीब परिवार ने अपना इकलौता सहारा खो दिया। 4 लाख रुपये में परिवार का भविष्य और बहन की शादी संभव नहीं। हम 10 लाख का उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

कंपनी प्रबंधन ने फिलहाल 4 लाख रुपये देने पर सहमति जताई है, लेकिन परिजन इसे नाकाफी बता रहे हैं। गांव में मातम का माहौल है और ग्रामीण सरकार व प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment