बोकारो का मान: सियारी को मिला ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार’, ₹4 लाख की सम्मान राशि से नवाजा गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बोकारो का मान: सियारी को मिला ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार’, ₹4 लाख की सम्मान राशि से नवाजा गया।

 

 

बोकार: बोकारो जिले की सियारी पंचायत ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार’ वितरण समारोह में सियारी पंचायत को राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

राजधानी में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान माननीय पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पांडे सिंह ने सियारी पंचायत को प्रशस्ति पत्र और 4 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। बोकारो जिले की कुल 4 पंचायतों को इस श्रेणी में जगह मिली है, जिसमें गोमिया प्रखंड से सियारी पंचायत ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। सामूहिक प्रयास

इस उपलब्धि पर पंचायत प्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे तंत्र की है।

“यह सम्मान पंचायत के समर्पित कर्मियों, सम्मानित जनप्रतिनिधियों और जागरूक नागरिकों के सामूहिक सहयोग का परिणाम है। हमें विश्वास है कि सियारी पंचायत आने वाले समय में न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बनाएगी।”

प्रमुख हस्तियों ने जताई खुशी

सियारी पंचायत को मिले इस गौरवपूर्ण पुरस्कार पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर प्रमुख सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई दी है। सारथी नेटवर्क के गुलाब चंद्र प्रजापति, मुन्ना झा, शंकर रवानी, गौतम सागर

पंचसूत्रा फाउंडेशन के विनोद यादव

आदि ने बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर बताया और पंचायत की पूरी टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह पुरस्कार न केवल पंचायत के पिछले कार्यों की सराहना है, बल्कि भविष्य के लिए एक जिम्मेदारी भी है। ₹4 लाख की इस प्रोत्साहन राशि का उपयोग पंचायत क्षेत्र में जनसुविधाओं और विकास योजनाओं को और सुदृढ़ करने के लिए किया जाएगा।सियारी पंचायत की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

Leave a Comment