

बोकारो स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग, बिना टिकट यात्रियों से वसूला हजारों का जुर्माना
बोकारो : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के सीनियर डीसीएम विकास कुमार के निर्देश पर बोकारो रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को रेलवे वाणिज्य विभाग ने व्यापक टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाना और स्टेशन परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों पर नियंत्रण स्थापित करना था, ताकि यात्रियों को सहज व सुखद यात्रा अनुभव मिल सके।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से हजारों रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही, प्लेटफॉर्म पर अवैध रूप से घूमने वाले लोगों के खिलाफ रेलवे नियमावली के तहत कार्रवाई की गई। वाणिज्य विभाग ने घोषणा की है कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
विभाग ने सभी यात्रियों से अपील की है कि रेल यात्रा से पहले उचित श्रेणी का टिकट अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके और निर्धारित समय पर सकुशल यात्रा आरंभ हो सके।
अभियान के दौरान अभिषेक कुमार, संतोष कुमार राय, निलेश कुमार, विष्णु कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।




