

पानी-बिजली संकट के खिलाफ भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, चंपई सोरेन ने झारखंड सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
बोकारो : जिले में पेयजल और बिजली की बिगड़ती व्यवस्था के खिलाफ भाजपा बोकारो जिला संगठन ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में घड़े थामे सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा संकट के समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चंपई सोरेन ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जो सरकार बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं जनता को नहीं दे सकती, उससे किसी का भला नहीं हो सकता। राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और भ्रष्टाचार हद पार कर चुका है। बंगाल में 15 साल पुरानी सरकार को जनता ने भाजपा की अगुवाई में उखाड़ फेंका, वैसे ही झारखंड में भी यह काम होगा।”
बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने चास ग्रामीण-शहरी, चंदनक्यारी और विस्थापित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि लगभग 500 करोड़ रुपये की योजनाएं—जैसे चास ग्रामीण वृहत पेयजलापूर्ति योजना, पूपुनकी-रहारगोड़ा योजना, रानी पोखर-भतुआ योजना, चास नगर निगम फेज-2 और कई लघु ग्रामीण योजनाएं—कछुए की चाल से चल रही हैं या बंद पड़ी हैं। “सरकार की उदासीनता से जनता तरस रही है, इस सरकार से भला नहीं होगा,” उन्होंने कहा।
बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने पेयजल योजनाओं की दयनीय स्थिति पर बोलते हुए कहा कि हजारों चंपाकल बंद पड़े हैं और बिजली की आपूर्ति में आंख-मिचौनी चल रही है। सभा को पूर्व जिला अध्यक्ष रोहित लाल सिंह, अंबिका खवास और जयदेव राय ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में संजय त्यागी, अनिल स्वर्णकार, बिनोद गोराई, संजय सिन्हा, रामलाल सोरेन, कुमार अमित, अर्चना सिंह, गिरिजा देवी, मुकेश राय, अर्जुन सिंह, बिनोद महतो, रवि शंकर जायसवाल, रघुनाथ टूटू, विभीषण सिंह चौधरी, संजय सिंह, टिंकू तापड़िया, चंद्रशेखर महथा, हरीश सिंह, ब्रज दुबे, धनंजय चौबे, अविनाश सिंह, अमर स्वर्णकार, हरिपद गोप, कुलदीप महथा, विक्की राय, बबलु चौबे, पंकज शेखर, ऋषभ राय, मेघन महतो, राजेश सिन्हा, लाल बहादुर शर्मा, मोहन राम, आनंद महतो, सुरेंद्र महतो, उषा चौहान, प्रेमलाल साहू, चंद्र प्रकाश सिंह, गोविंद महतो, अवधेश यादव, एंजेला सिंह, राजीव मालाकार, सरदार तेजनारायण सिंह, शंकर रजक, राकेश राम, विक्रम महतो, गोपाल साह, पन्नालाल कांडू, राजेश घोषाल, झंटू डे, अविनाश कुमार, लालू मोदक, जितेंद्र गोस्वामी, परिदा सिंह, पवन महतो, सुभाष प्रसाद सिंह, कुमकुम राय, सक्षम सिंह, पीयूश गौरव, बिनोद कुमार, झंटू बाउरी, प्रीति गुप्ता, बबीता देवी, उर्मिला देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
