महुआटांड: वज्रपात से चार बैलों की मौत, खरीफ सीजन से पहले किसानों पर संकट का कहर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महुआटांड: वज्रपात से चार बैलों की मौत, खरीफ सीजन से पहले किसानों पर संकट का कहर

 

 

 

ललपनिया (बोकारो) : महुआटांड थाना क्षेत्र के दरहाबेड़ा गांव के मानिकडीह टोला में सोमवार को मूसलाधार बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो किसानों के चार बैलों की मौके पर मौत हो गई। खरीफ फसल की रोपनी से ठीक पहले हुई इस घटना ने प्रभावित किसानों की कमर तोड़ दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानिकडीह टोला के सोहराय मांझी और फूलचंद टुडू के दो-दो बैल बारिश के समय बाहर बंधे थे, जब अचानक आकाशीय बिजली ने उन्हें जकड़ लिया। चारों बैल तत्काल दम तोड़ दिए। पीड़ित किसानों ने रो-रोकर बताया, “धान रोपनी का समय नजदीक है। ये बैल हमारी खेती का एकमात्र सहारा थे। अब परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।”

सोहराय मांझी, बारगी मांझी, महादेव मांझी और फूलचंद ने स्थानीय प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग से तत्काल मुआवजे की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की कि घटना का आकलन कर उन्हें बैल खरीदने के लिए सहायता दी जाए।

स्थानीय समाजसेवी व अधिवक्ता मोहन महतो तथा रतन लाल टुडू ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र राहत प्रदान करने की अपील की है।

Leave a Comment