

प्लांट जमीनदाता का है नौकरी से निकालने का सोचना भी मत-बि के चौधरी

बोकारो। स्थानीय मूल बासियों ने अपने जिवनोपार्जन का एक मात्र साधन खेत खलिहान बोकारो स्टील प्लांट बनने के लिए इसलिए नही दे दिया था कि उनके आश्रित बाल बच्चे को प्लांट मे ठेका मजदूर बनके भी काम नही करने दिया जायगा और जो कर रहा है उसे भी मोदी सरकार से आये अमानवीय आदेश के तहत काम से निकाल दिया जाय।सर्व बिदित है कि आज बोकारो स्टील मे 90 से 95 % ठेका मजदूर मूलवासी और 1995 खतियान बाला जमीन दाता है जो पहले से हीं आर्थिक और मानसिक शोषण से परेशान है क्योंकि बैंक मे गये खून पसीने से उपार्जित बेतन मे से 25 से 30% पैसा का मनीकट नही देने से काम से निकालने का परम्परा भी बोकारो स्टील मे है जिसे उच्च प्रबंधन तक अंधा बहरा होकर देखना और सुनना नही चाहति यह बातें आज जय झारखंड मजदूर समाज के द्वारा प्लांट गोलचक्कर पर मोदी सरकार से आये 40% ठेकाकर्मीयों का छंटनी आदेश के खिलाफ आयोजित हल्लाबोल कार्यक्रम मे प्लांट के बिभिन बिभागों से आये हजारों मजदूरों को सम्बोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह युनियन के महामंत्री बि के चौधरी ने कहा ।दुसरी तरफ मजदूर से लेकर पदाधिकारी इस बात से परेशान है कि बड़े संख्या मे हो गये और हो रहे इस्पातकर्मीयों की सेवानिवृति के कारण स्थायी नेचर का काम कर रहे ठेककर्मीयों की संख्या जहां और चाहिए वहां 40% छंटनी के कारण उत्पादन मे भारी गिरावट हो जायगा ।इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि मोदी सरकार सेल के उत्कृष्ठ उत्पादन को गिराकर इसे अपने पूंजीपति दोस्तों के हाथ बेचना चाह रही है जिसे झारखंड मुक्ति मोर्चा और जय झारखण्ड मजदूर समाज कभी सफल नही होने दिया जायगा क्योंकि बोकारो स्टील झारखंड प्रदेश मे सिथत है जो बिरसा मुण्डा ,सिद्धु कानू ,चांद भैरब के साथ साथ स्व परम आदरणीय शिबू सोरेन की धरती है जो झारखंड मे खुशहाली लाने के लिए स्व गुरूजी ने लम्वे आन्दोलन के बाद झारखंड राज्य लिया ।अन्त मे प्रबंधन और मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए बि के चौधरी ने कहा कि 40% छंटनी के आदेश को वापस लें,एस डब्लू के पूरे परिवार का मुफ्त ईलाज, मनीकट पर रोक, यू एस डब्लू को मोटरसाइकिल गेटपास,उत्कृष्ठ उत्पादन के लिए इस्पातकर्मी और ठेकाकर्मीयों को लड्डू के बदले सोने का सिक्का ,प्रोफिट लिंक रिवार्ड, सभी को आबास इत्यादि मांगो को जल्द पूरा करें अन्यथा जरूरत महसूस हुआ तो चिमनी का धुंआ भी बन्द किया जा सकता है कार्यक्रम का अध्यक्षा संयुक्त महामंत्री एन के सिंह ने जवकि संचालन संयुक्त महामंत्री अनिल कुमार ने किया ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री एन के सिंह, अनिल कुमार , कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी,सी के एस मुंडा, रोशन कुमार आई अहमद,बादल कोयरी,आर भी सिंह,रमा रबानी,राजेन्द्र प्रसाद, अमोद कुमार, आई डब्लू अंसारी,भी के साह, संतोष कुमार गुप्ता,आर आर सोरेन, आर एस टूड्डू,ओ पी चौहान,रामेश्वर माझी ,दयाल मांझी,कार्तिक सिंह,मोहन मरान्डी, चन्द्र शेखर,मानिक चन्द्र साह, देवेन्द्र गोराई, सुभाष चंद्र बाउरी,हरेंद्र पासवान,दिलीप ठाकुर, राजू लहरी,रिषिराज, मनजीत कुमार, नासिर अहमद खान, ए के मंडल, बिजय कुमार, उत्तम कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, एस एस पान्डे ,जितेन्द्र राय,तपेस्वर महतो,सचिन कुमार, पिन्टू सिंह, राजेश कुमार इत्यादी उपस्थित थे ।
