डाॅ अरबिन्द कुमार पंकज बने जन सहकारी डिग्री कॉलेज बराप गडहनी के स्थायी प्राचार्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जन सहकारी डिग्री कॉलेज बराप को मिला स्थायी प्राचार्य, डॉ. अरविंद कुमार पंकज ने संभाला पदभार

गड़हनी (भोजपुर)। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा से संबद्ध जन सहकारी डिग्री कॉलेज, बराप (गड़हनी) में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति कर दी गई है।यह नियुक्ति बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 (अद्यतन संशोधित 2013) की धारा 57 के प्रावधानों तथा विश्वविद्यालय चयन समिति की अनुशंसा के आलोक में महाविद्यालय की शासी निकाय के द्वारा इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. अरविंद कुमार पंकज को स्थायी प्राचार्य पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति लेटर मिलने के पश्चात शनिवार को डॉ. पंकज ने महाविद्यालय के स्थायी प्राचार्य के रूप में अपना योगदान सचिव कार्यालय मे दिया। योगदान सचिव डाॅ साधना रावत के द्वारा कराया गया। पदभार प्रभारी प्राचार्य जितेन्द्र पाण्डेय के द्वारा महाविद्यालय मे कराया गया। इस अवसर पर आयोजित योगदान समारोह को प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र कुमार पांडेय, रमेश चौबे, डाॅ दिनेश गर्ग, विष्णु शंकर त्रिपाठी, प्रो कौशलेश कुमार, डाॅ ललित सिंह, सज्जाद हैदर, खैरूदीन अंसारी, प्रेम कुमार चौबे सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने संबोधित किया। वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. अरविंद कुमार पंकज ने कहा कि महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं समृद्ध बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए सभी शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सहयोग की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा सभी शिक्षकों को निर्धारित समय पर कक्षाओं का नियमित संचालन करना चाहिए।स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति से महाविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मौके पर शिक्षक प्रतिनिधि विमलेश कुमार मिश्र, मृत्युंजय सिंह, सचिन कुमार पाण्डेय, शम्भु शरण सिंह, पूर्णानन्द पाण्डेय, अरूण सिंह, उदय प्रताप सिंह, प्रधान लिपिक राधेश्याम मिश्र, लेखापाल अरबिन्द सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर सुनिल कुमार पाण्डेय, परीक्षा विभाग राम लखन सिंह, रवि भूषण सिंह, दिवाकर संतोष तिवारी, अभय सिंह सहित छात्र छात्राएं व अभिभावकगण उपस्थित थे।

Leave a Comment