

40 % छंटनी का आदेश वापस नही तो प्लांट का चक्का जाम-बि के चौधरी
बोकारो। आज जय झारखंड मजदूर समाज कार्यालय सेक्टर-9 मे कार्यकारिणी एवं सभी बिभागों के युनियन प्रतिनिधि की बैठक झारखंड मुक्ति मोर्चा केन्द्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बि के चौधरी के अध्यक्षता मे हुआ। बैठक मे सभी बक्ताओं ने प्रबंधन द्वारा बर्तमान मे कार्यरत मजदूरों मे से 40 % को काम से निकाले जाने के निर्णय से मजदूरो मे अफरातफरी और भय का माहौल बना हुआ है ।मजदूर अपने रोजी रोटी को बचाने के लिये जय झारखंड मजदूर समाज की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है यही एक युनियन है जो प्रबंधन के खिलाफ और मजदूरों के हित को लेकर प्लांट का चक्का जाम करने का आह्वान कर सकता है ।सभी का बिचार सुनने के उपरान्त बि के चौधरी ने कहा कि जब जब मजदूरों के रोजी रोटी का समस्या आया है तब तब जय झारखंड मजदूर समाज उनके साथ ढ़ाल बनकर खड़ा रहा है और इस बिस्वास को बनाये रखने के लिए युनियन के हर कार्यकर्ताओं के सामने एक चुनौती आया है जिसमे हम सब सफल होंगे ।प्रबंधन उत्पादन और मुनाफा मे कीर्तिमान स्थापित हो रहे प्लांट और बोकारो को अशांत और आरजकता फैलाकर उत्पादन घटाकर प्लांट को बेचने की शाजिस कर रही है जिसे सफल नही होने दिया जायगा ।अपने रोजी रोटी का साधन खेती बाड़ी को रोजी रोटी के उम्मीद पर बोकारो स्टील के लिए सारी जमीन देने बाले 95% लोग ठेका मजदूर के रूप मे बोकारो स्टील मे कार्यरत है ऐसे मे छंटनी कभी बर्दाश्त नही किया जायगा ।जरूरत पड़ने पर प्लांट का चक्का जाम भी किया जा सकता है इसलिए दिनांक-23/04/26 से दिनांक-11/05/26 तक हर बिभाग मे मजदूर जनजागरण किया जायगा फिर दिनांक-12/05/26 को दोपहर-12:30 बजे प्लांट गोलचक्कर से ई डी वर्क्स कार्यालय तक बिशाल जूलुस प्रदर्शन कर छंटनी के आदेश को वापस लेने का मांग किया जायगा और अगर प्रबंधन ऐसा नही करती है तो हड़ताल नोटिस देकर प्लांट का चक्का जाम कर दिया जायगा ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री शंकर कुमार, एन के सिंह, कार्यालय मंत्री आर बी चौधरी, सी के एस मुंडा, आई अहमद, रोशन कुमार, रामा रवानी,तुलसी साहू, आमोद कुमार, ए डब्लू अंसारी, कुमार ऋषि राज, एम एल मोदी, शशिभूषण कुमार, बादल कोइरी, सुभाष चंद्र बाउरी, सतेन्द्र कुमार, राजेश कुमार, संतोष चौहान, सलाउद्दीन अंसारी इत्यादि उपस्थित थे।




