बोकारो मृत कर्मचारी आश्रितों का सेल प्रबंधन पर आरोप, 1 मई को भूख हड़ताल की चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बोकारो मृत कर्मचारी आश्रितों का सेल प्रबंधन पर आरोप, 1 मई को भूख हड़ताल की चेतावनी

 

 

बोकारो : मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक आज टु-टैक गार्डन में हुई। अध्यक्षता सनी देओल और संचालन शंभू कुमार ने किया। संघ के अध्यक्ष सनी देओल ने आश्रितों को संबोधित करते हुए कहा कि जनवरी में सेल बोकारो इस्पात प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में आश्रितों के नियोजन पर सहमति बनी थी। अधिकारियों ने आश्रितों की सूची मांगी, जिसे संघ ने तत्परता से सौंप दी। लेकिन चार माह बीतने को हैं, फिर भी नियोजन की कोई सुगबुगाहट नहीं।

सनी देओल ने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग नियोजन में अप्रेंटिस पास आश्रितों को रोजगार न देकर बिना प्रशिक्षण वाले बाहरी युवाओं को पैसे के लेन-देन से नौकरी दी जा रही है। अप्रेंटिस संगठन, श्रम मंत्रालय, केंद्र व राज्य सरकार के प्रमाणपत्र व्यर्थ साबित हो रहे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्थान पर प्रशिक्षित आश्रितों को मौका न मिलना अन्याय है।

क्रोधित आश्रित परिवारों ने 1 मई मजदूर दिवस पर एक दिवसीय भूख हड़ताल का ऐलान किया। यह सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक टु-टैक गार्डन में संघ के बैनर तले होगी। सेल प्रबंधन व जिला प्रशासन को सूचित कर दिया जाएगा।

बैठक में संतोष कुमार, सुभाष राम, विलोम मांझी, जितेंद्र राजवार सहित बड़ी संख्या में आश्रित उपस्थित थे।

Leave a Comment