गोविंदपुर बीडीओ के दुर्व्यवहार से आक्रोशित युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन, बर्खास्तगी की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोविंदपुर बीडीओ के दुर्व्यवहार से आक्रोशित युवा कांग्रेस ने किया पुतला दहन, बर्खास्तगी की मांग

 

 

धनबाद, 15 अप्रैल 2026 : गोविंदपुर प्रखंड के ज्वलंत मुद्दों को लेकर धनबाद जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद के साथ सिंदरी विधानसभा अध्यक्ष यूसूफ अंसारी, पिंटू तुरी, धनबाद कांग्रेस महासचिव शरीफ अंसारी सहित टिंकू अंसारी, गुलाम मुस्तफा, अनवर अंसारी, तबरेज खान, डीएन यादव, सूरज वर्मा, जावेद आकिब, तासीर अंसारी, मंजर आलम, नूर मोहम्मद, सुल्तान शाह, सोहेल परवेज, खुर्शीद, खुर्शीद अंसारी, तबरेज अंसारी, असगर अंसारी, जाफर अहमद, असलम अंसारी, नईम अंसारी एवं अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं में अनियमितताओं को रोकने और प्रखंड के लंबित कार्यों के शीघ्र समाधान की मांग की। लेकिन बीडीओ ने कथित रूप से प्रतिनिधिमंडल के प्रति उदंडतापूर्ण दुर्व्यवहार किया, जिससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय में उनका पुतला दहन कर दिया।

मौके पर आदित्य आनंद ने बीडीओ के व्यवहार को उदंडतापूर्ण बताते हुए कहा कि गोविंदपुर प्रखंड में भ्रष्टाचार और घूसखोरी चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीओ कल्याणकारी योजनाओं का ‘बंदरबांट’ कर रही हैं, जिससे आम लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा। आनंद ने कहा, “भाजपा मानसिकता वाले ऐसे अधिकारी सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। युवा कांग्रेस इसकी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।”

युवा कांग्रेस ने धनबाद उपायुक्त और झारखंड सरकार से बीडीओ की तत्काल बर्खास्तगी की मांग की है। आनंद ने बताया कि जल्द ही उपायुक्त और ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर भ्रष्टाचार के वीडियो प्रमाण सहित सस्पेंशन की मांग की जाएगी।

Leave a Comment