पुष्पा हत्याकांड और सेजल झा मामले में CBI जांच की मांग, बोकारो में कैंडल मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पुष्पा हत्याकांड और सेजल झा मामले में CBI जांच की मांग, बोकारो में कैंडल मार्च

 

 

बोकारो। बोकारो में इंसाफ की मांग एक बार फिर सड़कों पर नजर आई, जब पुष्पा हत्याकांड और पिछले 5 वर्षों से लापता सेजल झा के मामले को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बोकारो विकास फोरम के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर दोनों मामलों की सीबीआई जांच की मांग उठाई।

यह कैंडल मार्च चास चेक पोस्ट से शुरू होकर एसपी और डीसी के आवासीय कार्यालय तक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में मोमबत्तियां और दिल में न्याय की उम्मीद लिए लोग इंसाफ की गुहार लगाते दिखे।

मौके पर फोरम के अध्यक्ष अनिल सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुष्पा हत्याकांड में पुलिस आरोपी के साथ मिलकर केस को कमजोर करने में जुटी है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले सभी पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज हो और दोनों घटनाओं की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए।

Leave a Comment