समाज की धरोहर हैं बुजुर्ग : साध्वी झा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

समाज की धरोहर हैं बुजुर्ग : साध्वी झा

 

 

बोकारो : बुजुर्गावस्था उम्र का मात्र पड़ाव नहीं, बल्कि अनुभवों का भंडार और मार्गदर्शक है। ये समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उक्त उद्गार संकल्प सृजन संस्था की संस्थापिका व महासचिव साध्वी झा ने सेक्टर-9 बसंती मोड़, बद्री कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास आयोजित त्रैमासिक स्नेह मिलन कार्यक्रम में व्यक्त किए।

कार्यक्रम में संस्था संरक्षित व अन्य अभावग्रस्त बुजुर्गों ने भाग लिया। प्रारंभ में प्रांतीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर सिंह ने बुजुर्गों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा, “मानव जीवन यदि शरीर है, तो वृद्धावस्था उसकी आत्मा। यही अवस्था सही-गलत का बोध कराती है और अनुभवों का खजाना समेटे होती है।”

बुजुर्गों से संवाद के दौरान कौशल किशोर राय ने हालचाल, रहन-सहन व पसंद-नापसंद पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “परिवार वाले बुजुर्ग भाग्यशाली हैं और जिन परिवारों में बुजुर्ग हैं, वे सौभाग्यशाली।” बुजुर्गों को प्रेरित करते हुए राय ने सलाह दी कि घर के बच्चों को पौराणिक कथाएं सुनाएं- जैसे श्रवण कुमार, ध्रुव, प्रह्लाद, राम, कृष्ण, बुद्ध, शिवाजी व महाराणा प्रताप की।

स्नेह मिलन में सभी ने तरबूज ग्रहण किया। भेंट स्वरूप बुजुर्गों को ब्रेड, मुंडी, लस्सी, बिस्कुट व पुरुषों को लुंगी दी गई। बुजुर्गों ने आशीर्वाद देकर सभी को अभिभूत कर दिया।

आयोजन में संस्था के नगर संयोजक विभाष सिंह, संयोजिका सुभावती देवी व कार्यकर्ता कल्पना देवी, सुमन देवी का योगदान सराहनीय रहा।कृष्णा कुमार संचार प्रभारी संकल्प सृजन

Leave a Comment