डुमरी बिहार स्टेशन के पास मालगाड़ी के चार वैगन बेपटरी, बड़ा हादसा टला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डुमरी बिहार स्टेशन के पास मालगाड़ी के चार वैगन बेपटरी, बड़ा हादसा टला

 

 

गोमिया (बोकारो) : धनबाद रेल मंडल के डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार सुबह एक मालगाड़ी के चार वैगन पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

कोयला लोड मालगाड़ी मेजिया थर्मल पॉवर स्टेशन (MTPS), पश्चिम बंगाल की ओर जा रही थी। डुमरी बिहार स्टेशन से सुबह 7:26 बजे रवाना होते ही 7:29 बजे यार्ड लाइन नंबर-7 पर बोगी संख्या 7 और 8 बेपटरी हो गईं। पोल संख्या DMBR/1117 उखड़कर वैगनों पर गिर गया, जिससे लाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

मौके पर पहुंचे स्टेशन प्रबंधक पीपी टोप्पो और ट्रैफिक इंस्पेक्टर (TI) अवधेश कुमार राम क्षति का आकलन कर ट्रैक सुधारने में जुटे हैं। धनबाद मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

 

रेल यातायात प्रभावित

 

घटना के बाद इस रूट पर ट्रेनें आंशिक रूप से प्रभावित हुईं। कई ट्रेनों को रोका गया या मार्ग परिवर्तन की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीमें ट्रैक खाली कराने व वैगनों को पटरी पर चढ़ाने में युद्धस्तर पर लगे हैं। प्रारंभिक आंकलन में यातायात सामान्य में कुछ घंटे लग सकते हैं। रेलवे ने हादसे के कारणों की जांच के लिए टीम गठित करने की तैयारी की है, जिसमें तकनीकी खराबी या ट्रैक दोष की पड़ताल होगी।

Leave a Comment