बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर सुकन्या फाउंडेशन ने 21 निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु प्रदान किए चेक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर सुकन्या फाउंडेशन ने 21 निर्धन कन्याओं के विवाह हेतु प्रदान किए चेक

 

 

बोकारो : महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्यरत सामाजिक संस्था ‘सुकन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट’ द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

संस्था के प्रधान कार्यालय (कुंवर सिंह कॉलोनी, चास) में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत रत्न और संविधान निर्माता बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सह सचिव अमल दास और एमपीजी ग्रुप के डायरेक्टर दिलीप कुमार नोनिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बाबा साहेब के विचारों को धरातल पर उतारते हुए संस्था ने बोकारो जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 21गरीब कन्याओं के विवाह हेतु सहायता राशि प्रदान की। प्रत्येक कन्या के माता-पिता को 5,000 रुपये का चेक सौंपा गया, ताकि उनके विवाह कार्य में आर्थिक सहयोग मिल सके।

महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। MPG ग्रुप के सहयोग से महिलाओं को ‘मक्कुट’ बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक अमल दास ने बताया कि इस प्रशिक्षण का लक्ष्य महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार से जोड़ना है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला प्रभारी अशोक दास, श्रीकांत दास, ओम प्रकाश महतो, देवेंद्र नोनिया, ममता बाउरी, अनीता देवी, निशांत कुमार, सोनू कुमार, गणेश कुमार, रितिका जी सहित दर्जनों एसोसिएट और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment