सामाजिक कार्यकर्ता संघमिता सिंह को “भारत की 100 प्रतिष्ठित महिलाएं 2026” सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सामाजिक कार्यकर्ता संघमिता सिंह को “भारत की 100 प्रतिष्ठित महिलाएं 2026” सम्मान

 

 

बोकारो । समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बोकारो की संघमिता सिंह को प्रतिष्ठित “भारत की 100 प्रतिष्ठित महिलाएं 2026” सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान जानी-मानी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने प्रदान किया।

सम्मान समारोह शनिवार को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में पेरिसा कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड के आयोजन में हुआ। संघमिता को समाज के संप्रदाय, जनजाति और पीड़ित वर्गों की सेवा, महिला सशक्तिकरण तथा उद्योग जगत में उनके योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

“एटीएम-ऑल टाइम मदद” संस्था के माध्यम से वे महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके कार्य राज्य से आगे राष्ट्रीय स्तर तक फैले हैं।

सामाजिक-राजनीतिक हलकों में इस उपलब्धि पर खुशी की लहर है। लोगों ने इसे झारखंड के लिए गौरव का क्षण बताते हुए संघमिता से आगे भी प्रेरणादायक सेवा की अपेक्षा जताई।

 

Leave a Comment