भाजपा बोकारो उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को दी बधाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भाजपा बोकारो उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को दी बधाई

 

 

बोकारो। बिहार में पहली बार भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर भाजपा बोकारो जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने हार्दिक बधाई दी है।

त्यागी ने कहा कि सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और समृद्ध अनुभव का लाभ पूरे राज्य को मिलेगा। उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व में एनडीए सरकार जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार को चारों ओर विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।”

त्यागी का यह बयान बिहार में भाजपा के बढ़ते प्रभाव और स्थानीय नेताओं के उत्साह को दर्शाता है।

 

 

Leave a Comment