

आधुनिक भारत के निर्माता हैं बी आर अंबेडकर : शम्भु कुमार
बोकारो। आज भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बोकारो स्टील प्लांट और सेल एससी – एसटी इम्प्लाईज फेडरेशन, बोकारो यूनिट ने संयुक्त रूप से अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया। शम्भु कुमार बोकारो यूनिट अध्यक्ष – सह – केन्द्रीय कमिटी सदस्य के नेतृत्व में फेडरेशन ने नगर सेवा भवन के पास स्थित प्रतिमा स्थल से प्रभात फेरी निकालकर बोकारो शहर में स्थित बाबा साहब की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया। अंजनी कुमार शरण, मुख्य महाप्रबंधक ने झण्डा दिखाकर प्रभात फेरी रवाना किया। सेक्टर – 4/डी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर बीएसएल के प्रियरंजन निदेशक प्रभारी, राजश्री बनर्जी अधिसाशी निदेशक, मानव संसाधन सहित अन्य अधिशासी निदेशको ने फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यो के साथ माल्यार्पण किया। इस अवसर पर शम्भु कुमार ने कहा कि बाबा साहब आधुनिक भारत के निर्माता हैं। उन्होने समाज में अपेक्षित, शोषित, पिछड़े, गरीब एवं महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। हम सभी को उनके बताये मार्ग पर चले की आवश्यकता है।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार, महासचिव देवेश टुडू, कोषाध्यक्ष महेंद्र राम, उपाध्यक्ष आनंद कुमार रजक, माणिकराम मुंडा, मुकेश कुमार, ललित उराव, दिलीप कुमार, अनिल कुमार, प्रेमनाथ राम, सी के एस मुंडा, राजेश कुमार, विजय राम, संजय अंबेडकर, अशोक रजक, सुमन पासवान, मंतोष पासवान, अनिल कुमार रमन, दीपक रजक, राजकुमार भारती, रमेश कुमार, रवि टोप्पों, बाबुधन राम, कृष्णा दास, परमेश्वर पासवान, पिंटु भक्त, दिनेश बेसरा, बबलू राम, राकेश कुमार, बिरेन्द्र पासवान, अरविंद रजक, सुरेन्द्र पासवान, महाबीर पासवान, दिनेश राम, सुनील कुमार, बिनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।





