

बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि: मंटू यादव
बोकारो:भारतीय संविधान के शिल्पकार और महान समाज सुधारक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज सेक्टर 4 स्थित अंबेडकर चौक पर भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का आह्वान
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंटू यादव ने बाबा साहेब के मूल मंत्र को दोहराया। उन्होंने कहा बाबा साहेब ने हमें शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ का मार्ग दिखाया है। आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उनके द्वारा बनाया गया संविधान ही देश के हर नागरिक को समानता और न्याय का अधिकार देता है। मंटू यादव ने वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए बाबा साहेब के आजीवन संघर्षों को याद किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य विजय रजवार, फिर्दोष अंसारी, फैयाज आलम मनोज हेंब्रम, मिथुन मंडल, आलोक सिंह, राकेश सिन्हा, नैयर जमाल, चंदू सिंह मुंडा, लालमोहन हेंब्रम, प्रमोद तापड़िया, सदानंद गोप, दालो यादव, रामदयाल सिंह, रणधीर रजक, सोहन मुर्मू, सुमन वर्मा, सरकार घोष, अशोक हेंब्रम, संजय मुर्मू, विनोद मुर्मू, फिरोज अंसारी, प्रेम राय, अनवर अंसारी, अभिजीत सरकार, रूपेश केजरीवाल, सानिया बेगम, प्रिंस खालको, विवेक कुमार, पुनीत विश्वकर्मा, भारत यादव, पिंटू राजा, इत्यादि।





