

नावाडीह पुलिस की तत्परता: लापता महिला व दो नाबालिग लड़कियों को 48 घंटे में रांची से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
बोकारो : जिला बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम खरपिटो निवासी हुल्लास प्रजापति पिता तुलसी प्रजापति ने 12 अप्रैल को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने अपनी पत्नी व दो नाबालिग बेटियों के 11 अप्रैल से लापता होने की बात कही थी। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला था और तीनों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ थे।
नावाडीह थाने में कांड संख्या 27/2026 धारा 96/137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर आसूचना संकलन, तकनीकी इनपुट व बैंक निकासी के आधार पर पुलिस टीम ने रांची से उक्त महिला व दो नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। उन्हें तेनुघाट न्यायालय में पेश कर परिजनों को सौंप दिया गया।
पूछताछ में पता चला कि घरेलू आर्थिक तंगी के कारण परेशान परिवार को पैसे की जरूरत थी। इसलिए बिना बताए मोबाइल स्विच ऑफ कर तीनों रांची काम की तलाश में चली गई थीं। वे किराए के मकान में रह रही थीं और एक खाते से 1600 रुपये की निकासी भी की गई थी। नावाडीह पुलिस ने महज 48 घंटों में इस मामले को सुलझा लिया।
छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी:
पु0अ0नि0 अमित कुमार सोनी, थाना प्रभारी नावाडीह, पु0अ0नि0 राजीव रंजन, अनुसंधानकर्ता, स0अ0नि0 उदय कुमार महतो ,म0आ0 नीतू कुमारी ,नावाडीह थाना सशस्त्र बल के सभी सदस्य पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।





